पटना, मार्च 18 -- बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम की अध्यक्षता में मंगलवार को संगठन सृजन अभियान के तहत नियुक्त जिला पर्यवेक्षकों एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी(बीपीसीसी) कनेक्ट सेंटर की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
श्री राम ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आज बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का स्पष्ट निर्देश है कि संगठन में दूसरी पंक्ति और तीसरी पंक्ति के नेताओं को अवसर दिया जाए, साथ ही वरिष्ठ नेताओं का सम्मान भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी स्तरों पर संतुलन और सहभागिता आवश्यक है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि संगठन सृजन अभियान के तहत 163 जिला पर्यवेक्षकों को विभिन्न जिलों में नियुक्त किया गया है, जो जनवरी माह से ही सक्रिय रूप से संगठनात्मक कार्यों में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य प्रखंड स्तर के नेताओं को जिला स्तर तक और जिला स्तर के नेताओं को प्रदेश स्तर तक आगे बढ़ाना है, जिससे संगठन को नई ऊर्जा मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित