सीतापुर , अगस्त 02 -- उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के एक गेस्ट हाउस में आज रविवार दिन में 'राहुल जी की बात छात्रों के साथ' कार्यक्रम में कांग्रेस के सीतापुर के सांसद राकेश राठौर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी छात्रों के हर संघर्ष में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा, शिक्षा ,रोजगार तथा निष्पक्ष प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कांग्रेस का संघर्ष लगातार जारी रहेगा, उन्होंने सभी छात्रों से लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने का आवाहन किया है, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयोजक रत्नम राठौर ने कहा कि वर्तमान सरकार छात्रों की आवाज से भयभीत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित