चंडीगढ़ , अप्रैल 26 -- हरियाणा कांग्रेस ने स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर अपना घोषणापत्र जारी करते हुए भ्रष्टाचार मुक्त, स्वच्छ और सुविधायुक्त शहर बनाने का वादा किया है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि घोषणापत्र जनता से सुझाव लेकर तैयार किया गया है और कांग्रेस की जीत के बाद इसे पूरी ईमानदारी से लागू किया जाएगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर शहरों की बदहाल स्थिति के लिए निशाना साधते हुए कहा कि सड़कों, सीवरेज और सफाई व्यवस्था की हालत खराब है।

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य नगर निकायों को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देना है। उन्होंने भरोसा जताया कि आगामी चुनाव में जनता कांग्रेस को समर्थन देगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित