नयी दिल्ली , सितंबर 11 -- कांग्रेस ने संसद के मानसून सत्र के सत्रावसान में देरी को लेकर फिर सरकार की नीति पर सवाल उठाए और कहा कि उसे परिसीमन के प्रस्तावों पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने शुक्रवार को कहा कि संसद को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने और उसके सत्रावसान के बीच का अंतर 29 दिन हो गया है, जो 2015 के मानसून सत्र के 28 दिन के रिकॉर्ड को पार कर गया है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर यह अंतर केवल तीन-चार दिनों का होता है।
श्री रमेश ने कहा कि सरकार परिसीमन के अपने प्रस्तावों पर चर्चा करने और व्यापक सहमति बनाने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने से क्यों इनकार कर रही है, जबकि सभी विपक्षी दल मार्च के मध्य से इसकी लगातार मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिसीमन का मुद्दत अत्यंत गंभीर है और इतने महत्वपूर्ण विषय पर सरकार की ओर से गोपनीयता और रहस्य बरकरार रखा जाना और भी गंभीर सवाल खड़े करता है है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित