नयी दिल्ली , मार्च 14 -- कांग्रेस ने पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर केन्द्र सरकार से माफी मांगने की मांग की है।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने छह महीने पहले ही श्री वांगचुक की गिरफ्तारी को पूरी तरह बेबुनियाद बताया था। उन्होंने कहा कि अब केन्द्र सरकार का यह कदम उसके "यू-टर्न" को उजागर करता है।

श्री रमेश ने कहा कि सरकार को न केवल श्री वांगचुक और उनके परिवार से बल्कि लद्दाख के लोगों से भी माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करने के कारण हिरासत में लिए गए सभी लोगों को तुरंत रिहा करने की भी मांग की।

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने श्री वांगचुक की राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनईएसए) के तहत की गई हिरासत को शनिवार को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित