समस्तीपुर , फरवरी 11 -- बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता एवं समस्तीपुर जिला ईकाई के अध्यक्ष मो. अबू तमीम ने बुधवार को बताया कि पार्टी ने संगठन की मजबूती के लिए "बिहार की आवाज़" टैलेंट हंट अभियान शुरू किया है।
मो. तमीम ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि "बिहार की आवाज़" टैलेंट हंट अभियान युवाओं के लिए एक सशक्त मंच है, जिसके माध्यम से युवा प्रतिभागी बिहार एवं देश के मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रख सकते है। उन्होंने बताया कि प्रतिभागी कांग्रेस द्वारा जारी क्यूआर कोड स्कैन कर अपना पंजीकरण और अपनी बात तीन मिनट का वीडियो रिकॉर्ड कर आगामी 13 फरवरी तक अपलोड करें।
कांग्रेस नेता ने बताया कि इस विशेष अभियान के माध्यम से ऐसे प्रतिभावान युवाओं को चुना जाएगा जो प्रवक्ता, शोधकर्ता तथा प्रचार-प्रसार समन्वयक की भूमिका निभाते हुए कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल चयन प्रक्रिया नहीं है, बल्कि बिहार के भविष्य को आकार देने की एक लोकतांत्रिक पहल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित