नयी दिल्ली , अक्टूबर 24 -- कांग्रेस ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में चुनावी वार रूम के अध्यक्ष नियुक्त किए हैं।
कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दी है और सभी पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपना काम शुरु करने को कहा है।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में सचिन यादव, पंजाब में कन्नन गोपीनाथन, गोवा में इमरोज खान, मणिपुर में बिस्वरंजन मोहंती और उत्तराखंड में कृष्ण सत्रोद को चुनावी वार रूम का अध्यक्ष बनाया गया है।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश वार रूम के लिए नियुक्त सचिन यादव मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव वाररूम के अध्यक्ष बने कन्नन गोपीनाथन भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी हैं और उन्होंने 2019 में सेवा से इस्तीफा दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित