नयी दिल्ली , मई 03 -- कांग्रेस ने दिल्ली के लिए राजनीतिक मामलों की समिति का गठन करने के साथ ही प्रदेश कांग्रेस के लिए 12 उपाध्यक्ष और 26 महासचिवों की नियुक्ति की है।
कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने रविवार देर रात यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दी है।
राजनीतिक मामलों की समिति में काजी मोहम्मद निजामुद्दीन, प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव, कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन, जेपी अग्रवाल, सुभाष चोपड़ा, अनिल चौधरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा, उदित राज सहित 31 नेताओं को जगह दी गयी है।
कांग्रेस का यह कदम आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को अधिक प्रभावी और संगठित बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित