पटना , फरवरी 18 -- प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने पार्टी के मूल सिद्धांतों, अनुशासन और संगठनात्मक मर्यादा के खिलाफ लगातार बयानबाजी और अवांछित एवं भ्रामक बयान जारी करने के आरोप में पूर्व विधायक छत्रपति यादव और रिसर्च विभाग के पूर्व चेयरमैन एवं पूर्व प्रवक्ता आनंद माधव को छह वर्षों के लिए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।

अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि आनंद माधव, पूर्व चेयरमैन रिसर्च विभाग एवं छत्रपति यादव, पूर्व विधायक को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता बढ़ती जा रही है। इस बात की गंभीरता को देखते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के बिहार प्रभारी एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष से विमर्श के बाद इन दोनों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित