धमतरी , अगस्त 02 -- छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेश में शराबबंदी के मुद्दे पर कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने "गंगा जल हाथ में लेकर शराबबंदी का वादा किया था, लेकिन पांच साल में वो वादा पूरा नहीं कर पाई।"श्री चौधरी रविवार को धमतरी में आयोजित युवा नशा मुक्ति कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से जुड़े और देश के युवाओं से नशामुक्त भारत के संकल्प को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के उपरांत मीडिया से चर्चा के दौरान शराबबंदी को लेकर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में मंत्री चौधरी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि "कांग्रेस ने गंगा जल हाथ में लेकर शराबबंदी का वादा किया था, लेकिन पांच साल में वो वादा पूरा नहीं कर पाई।"उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप आने वाले 100 रविवार तक विभिन्न स्थानों पर नशामुक्ति अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि देश के गृहमंत्री अमित शाह मादक पदार्थों पर रोक लगाने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान भी चलाने वाले हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित