नयी दिल्ली , जून 20 -- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता और उपनेता की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि श्री खरगे ने जुल्फिकार अली को पश्चिम बंगाल में कांग्रेस विधायक दल का नेता तथा मोताब शेख को उपनेता नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि दोनों नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

श्री वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष की मंजूरी के बाद इन पदों पर नियुक्ति का निर्णय लिया गया है। पार्टी ने नवनियुक्त नेता और उपनेता को उनकी नयी जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के दो ही विधायक विजयी रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित