बेंगलुरु , जून 05 -- कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए 18 जून को होने वाले द्विवार्षिक चुनावों में कर्नाटक से पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा को उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही पार्टी ने संगठन के प्रमुख चेहरों और रणनीतिकारों को भी मैदान में उतारा है। श्री खरगे को इसी राज्य से दोबारा उम्मीदवार बनाया गया है।

कर्नाटक से श्री खरगे की उम्मीदवारी कांग्रेस के लिए राजनीतिक रूप से ऐसे संवेदनशील समय पर आयी है, जब पार्टी बेंगलुरु में हाल ही में कैबिनेट स्तर पर असंतोष सामने आने के बाद अपने इस प्रमुख दक्षिणी गढ़ में गुटीय कलह से जूझ रही है।

अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए कर्नाटक राज्य चुनकर पार्टी आगामी महत्वपूर्ण चुनावी लड़ाइयों से पहले अपने राजनीतिक समीकरणों में इस राज्य की केंद्रीय भूमिका को और मजबूत करने की इच्छुक दिखाई दे रही है।कांग्रेस ने कर्नाटक से मीडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा और एआईसीसी सचिव मंसूर अली खान को भी उम्मीदवार बनाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित