रायपुर , अगस्त 29 -- कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के आयुष पांडेय को उत्तर प्रदेश में महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने उन्हें उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग का करंट प्रभारी नियुक्त किया है। वह राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव से जुड़ी सोशल मीडिया गतिविधियों के समन्वय में अहम भूमिका निभाएंगे।
कांग्रेस की सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने 27 अगस्त को इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश की प्रति शनिवार को प्राप्त हुई। आदेश के अनुसार आयुष पांडेय के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के राष्ट्रीय संयोजक प्रणव वच्छराजानी को भी उत्तर प्रदेश में चुनाव संबंधी सोशल मीडिया गतिविधियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
(एआईसीसी) के आदेश में संबंधित नेताओं को आवंटित राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव से जुड़ी सोशल मीडिया गतिविधियों के समन्वय का दायित्व दिया गया है। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे देखते हुए कांग्रेस ने चुनाव से पहले अपने डिजिटल नेटवर्क और सोशल मीडिया अभियान को मजबूत करने की दिशा में तैयारियां तेज कर दी हैं।
पार्टी ने उत्तर प्रदेश के साथ उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के लिए भी सोशल मीडिया विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक की जिम्मेदारियां तय की हैं। उत्तर प्रदेश में श्री वच्छराजानी और श्री पांडेय, उत्तराखंड में संदीप गुप्ता और अक्षत सिंह, पंजाब में अमरजीत सिंह और अभय तिवारी, गोवा में विपिन यादव और अभिषेक महानंदा तथा मणिपुर में सुमित दुबे को जिम्मेदारी दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित