देवरिया , सितंबर 29 -- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश सह प्रभारी श्री अभिषेक दत्त बुधवार, 30 सितंबर को देवरिया आयेंगे।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्रा ने आज यहां बताया कि श्री दत्त दोपहर 12:30 बजे टाउन हॉल स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगे। जहां किसान गोष्ठी एवं किसान संवाद का आयोजन किया गया है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ने सभी कांग्रेसजनों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में पहुंचकर इसे सफल बनाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित