नयी दिल्ली , जून 22 -- राज्य सभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने सोमवार को संसद भवन में कांग्रेस नेता नीरज डांगी को उच्च सदन की सदस्यता की शपथ दिलायी ।

राज्यसभा सचिवालय के अनुसार श्री डांगी सदन में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे और उन्होंने हिन्दी में शपथ ली।

श्री डांगी राज्यसभा के लिए दोबारा चुने गये हैं। उन्हें हाल ही में हुए चुनाव में निर्विरोध निवार्चित घोषित किया गया था।

इस अवसर पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, नेता सदन जगत प्रकाश नड्डा, कांग्रेस सदस्य जयराम रमेश और राज्य सभा के महासचिव पी. सी. मोदी तथा सचिवालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित