कोटा , सितंबर 28 -- राजस्थान में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस सरकार कश्मीर के आतंकवादियों को पेंशन देती थी।
श्री दिलावर ने सोमवार को कोटा जिले में रामगंजमंडी क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आयोजित सेवा संकल्प एवं स्वच्छता अभियान पदयात्रा में चौसला गांव में सभा में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए यह आरोप लगाये। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में आतंकवादियों का सम्मान किया जाता था, लेकिन अब कश्मीर में आतंकवादी जेल में बंद हैं।
उन्होंने कहा कि अगर वह झूठ बोल रहे हैं, तो कांग्रेस उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर जेल भिजवाये। उन्होंने पंचायत चुनावों में भाजपा को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि उनके वोटसे देश मजबूत होगा और देश में राष्ट्रभक्त सरकार बनेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित