नयी दिल्ली , जून 05 -- कांग्रेस ने सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली के टेंडर में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा देने की मांग की करते हुए कहा है कि उनके पद पर बने रहते इस मामले की निष्पक्ष जांच संभव नहीं है।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि सीबीएसई की गवर्निंग बॉडी ने दिसंबर 2024 की बैठक में ओएसएम प्रणाली को लागू करने के वित्तीय प्रभावों पर चिंता जताते हुए माना था कि इसकी लागत मौजूदा व्यवस्था की तुलना में काफी अधिक होगी। इसके बावजूद ओएसएम प्रणाली को बढ़ी हुई दरों पर लागू किया गया।
श्री रमेश ने एक अंग्रेजी दैनिक में इस बारे में छपी रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि ओएसएम प्रणाली के टेंडर का अनुमानित मूल्य पहले दो निविदाओं में 28 करोड़ रुपये था, लेकिन अंतिम कार्यादेश में इसे बढ़ाकर 38.46 करोड़ रुपये कर दिया गया। उन्होंने आरोप है कि वास्तव में स्कैन की गई उत्तर पुस्तिकाओं और वास्तविक दरों के आधार पर कार्य का मूल्य लगभग 25.39 करोड़ रुपये बैठता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित