जयपुर , फरवरी 07 -- केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल ने कांग्रेस के लोकसभा में व्यवहार को गलत बताते हुए कहा है कि इसकी वजह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जवाब नहीं दे पाये।
श्री पाटिल ने शनिवार को यहां केन्द्रीय बजट को लेकर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए एक सवाल के जवाब में यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सीट तक पहुंचकर हंगामा करना, यह दुर्भाग्यपूर्ण हैं और ऐसा नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महिला सदस्यों को आगे करके काम किया। इतिहास साक्षी हैं कि जो दुर्बल होता है वह ऐसा काम करता है। लोकसभा में जवाब देना और प्रश्न पूछना होता हैं लेकिन जवाब नहीं देने दिया गया जो देश के साथ अन्याय हैं।
उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को भी अपमानित करने की कोशिश की गई जो गलत बात है। उन्होंने कहा कि अपनी जगह पर खड़े होकर अपनी बात कही जाती है लेकिन दूसरे की सीट तक पहुंच जाना , देश में पहली बार हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित