नयी दिल्ली , अगस्त 12 -- कांग्रेस कार्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक 19 अगस्त को आहूत की गयी है जिसमें देश के मौजूदा राजनीतिक हालात, कांग्रेस संगठन में प्रस्तावित बदलाव और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर व्यापक मंथन किया जायेगा।

सूत्रों के अनुसार बैठक में पार्टी की रणनीति और संगठन को चुनावी चुनौतियों के लिए और मजबूत करने पर भी चर्चा होने की संभावना है। बैठक में हाल के दिनों में छात्रों के आंदोलनों और दिल्ली पुलिस पर छात्रों के खिलाफ कथित बर्बरता के आरोपों का मुद्दा भी उठ सकता है। कांग्रेस इस मामले को लेकर केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर रही है और संसद में भी गृह मंत्री से जवाब की मांग कर चुकी है। इसके अलावा अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े कथित चंदा चोरी के आरोपों पर भी सीडब्ल्यूसी में चर्चा होने की संभावना है। कांग्रेस इन मुद्दों को राजनीतिक और जनहित के नजरिए से महत्वपूर्ण मान रही है।

बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कार्यसमिति के सभी प्रमुख सदस्य शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित