भीलवाड़ा , मई 27 -- राजस्थान में भीलवाड़ा में बढ़ती महंगाई से त्रस्त जनता को राहत दिलाने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस समिति शहर के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विरोध रैली निकाली।
कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुई यह रैली कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इसके बाद उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आमजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों के त्वरित समाधान की मांग की गई। प्रदेश कांग्रेस समिति सदस्य मनोज पालीवाल ने कहा कि पैट्रोल और डीजल के लगातार बढ़ते दामों को देश अब सहन नहीं करेगा। सरकार मस्त है और पूरा देश महंगाई की मार से त्रस्त है। इसी के विरोध स्वरूप यह प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने मांग की कि भीलवाड़ा की जो पहचान वस्त्र नगरी के रूप में थी, उसे धूमिल कर रहे शहर के गड्ढों और खस्ताहाल सड़कों को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित