बुलढाणा , मई 03 -- महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस ने चार मई को बुलढाणा जिले में ''अन्नदाता संघर्ष पदयात्रा'' के आयोजन की घोषणा की है।
यह पदयात्रा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के नेतृत्व में कल मानेगांव से शुरु होकर जलगांव जामोद तक जाएगी।
पार्टी के अनुसार यह पदयात्रा केंद्र और राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकारों के तहत पिछले 12 सालों में किसानों की परेशानी की ओर ध्यान आकृष्ट करने के लिए की जा रही है।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि किसानों को उनकी उपज का सही दाम नहीं मिल रहा है, जबकि बढ़ती लागत ने खेती को और मुश्किल बना दिया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या के सबसे ज़्यादा मामले सामने आ रहे हैं, और सरकार पर इन चिंताओं को दूर करने में नाकाम रहने का आरोप लगाया।
पदयात्रा का समापन जलगांव जामोद के दुर्गा चौक पर एक जनसभा के साथ समाप्त होगा। पदयात्रा में कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और किसानों के बड़ी संख्या में शामिल होने की उम्मीद है।
पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य किसानों के मुद्दे उठाना है जिसमें किसानों का कर्ज़ माफ करना , न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कानूनी गारंटी लागू करना , बिना शर्त फसल रिण सहित किसानों के मुद्दों के लिए समर्थन जुटाना और सरकार पर ठोस कदम उठाने का दबाव बनाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित