अगरतला , जुलाई 22 -- त्रिपुरा कांग्रेस ने बुधवार को अगरतला-कमलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के चार स्थानों पर दो घंटे की नाकेबंदी की घोषणा की है। यह नाकेबंदी प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों और इस मुद्दे पर केंद्र के ठीक से जवाब न देने के विरोध में की जायेगी।

कांग्रेस (एआईसीसी) सदस्य बिजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पिछले 12 वर्षों में देशभर में प्रश्नपत्र लीक की 152 घटनाएं हुई हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इनमें से ज्यादातर मामले भाजपा शासित राज्यों में सामने आये हैं, जिससे अनगिनत छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ गया है।

श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संसद और जन अभियानों के माध्यम से इस मुद्दे को लगातार उठाती रही है तथा समर्थन जुटाने के लिए विभिन्न राज्यों में समन्वयकों की नियुक्ति भी की गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित