, March 10 -- पटना, 10 मार्च बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने पूर्व विधायक सतीश कुमार के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

श्री राम आज कंकड़बाग स्थित स्व. सतीश कुमार के आवास पर पहुंचे और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

श्री राम ने कहा कि स्व. सतीश कुमार एक समर्पित जनप्रतिनिधि और समाज के प्रति प्रतिबद्ध नेता थे। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में हमेशा जनसेवा को प्राथमिकता दी। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति दे।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के साथ पूर्व विधायक अनिल सिंह एवं किशोर कुमार ने भी स्व सतीश कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित