कांकेर , मार्च 25 -- छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में वर्ष 2022 में हुई एक हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार वर्ष बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुराने मामलों की समीक्षा के दौरान इस प्रकरण की दबी फाइल को दोबारा खोला गया, जिसके बाद गठित विशेष टीम ने जांच को आगे बढ़ाते हुए तीन आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। यह जानकारी अतरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा ने बुधवार को दी।

13 जुलाई 2022 को महेंद्र कुमार ध्रुव निवासी चिहरीपारा सरंडी ने थाना ताड़ोकी में अपने परिजन सदेश कुमार ध्रुव की संदिग्ध मौत की सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि होने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी लेकिन उस समय पर्याप्त सुराग नहीं मिलने के कारण मामला लंबे समय तक अनसुलझा रहा।

पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा ने जिले में लंबित गंभीर मामलों की समीक्षा के दौरान इस प्रकरण को फिर से खोलने के निर्देश दिए। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष बंछोर, दिनेश सिन्हा और उप पुलिस अधीक्षक गिरिजाशंकर साव के मार्गदर्शन में थाना ताड़ोकी और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर मामले की दोबारा जांच शुरू की गई।

नई टीम ने घटना से जुड़े पुराने साक्ष्यों और परिस्थितियों की बारीकी से जांच की तथा गांव के लोगों से लगातार पूछताछ की। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि मृतक सदेश कुमार ध्रुव का विवाह लगभग 14 वर्ष पहले हुआ था और उसके दो बच्चे हैं। बाद में उसकी पत्नी की मानसिक स्थिति खराब होने के कारण वह इलाज के लिए नारायणपुर जिले के बेलगांव में रहने लगी थी। इस दौरान सदेश कुमार ध्रुव ने दूसरी महिला से सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार विवाह करने की तैयारी की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित