रायपुर , अक्टूबर 21 -- छत्तीसगढ़ के कांकेर निवासी भूपेन्द्र नाग को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर मंगलवार रात जारी नियुक्ति सूची में भूपेन्द्र नाग को राष्ट्रीय स्तर पर संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, अनमोल झा को भी भाजयुमो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।
श्री नाग इससे पहले छत्तीसगढ़ भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं। प्रदेश संगठन में जिम्मेदारी निभाने के बाद अब उन्हें राष्ट्रीय टीम में स्थान मिला है। उनकी नियुक्ति के साथ छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व भाजयुमो के राष्ट्रीय संगठन में सुनिश्चित हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित