भोपाल , सितंबर 26 -- मध्य रेलवे के मुंबई मंडल के कसारा स्टेशन पर आसनगांव-कसारा तीसरी रेल लाइन परियोजना के कार्य के कारण भोपाल रेल मंडल होकर संचालित कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।

भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि कसारा स्टेशन पर आसनगांव-कसारा तीसरी रेल लाइन परियोजना के तहत कल्याण-इगतपुरी रेलखंड पर रेल यातायात एवं विद्युत ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण अक्टूबर में विभिन्न तिथियों पर भोपाल रेल मंडल होकर चलने वाली करीब 24 ट्रेनों को उनके निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 12598 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 11043 दादर-बलिया एक्सप्रेस 14 अक्टूबर को कल्याण-करजत-पुणे-मनमाड होकर चलेंगी।

गाड़ी संख्या 15660 अगरतला-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 15 अक्टूबर को मनमाड-पुणे-लोनावला-कल्याण होकर चलेगी। गाड़ी संख्या 12533 गोमतीनगर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पुष्पक एक्सप्रेस 16 अक्टूबर को जलगांव-नंदुरबार-बसई रोड-ठाणे होकर चलेगी।

गाड़ी संख्या 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, 12172 हरिद्वार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस और 22537 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस कुशीनगर एक्सप्रेस 16 अक्टूबर को जलगांव-नंदुरबार-बसई रोड-ठाणे होकर चलेंगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 12617 एर्नाकुलम-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 16 अक्टूबर को बसई रोड-नंदुरबार-जलगांव होकर चलेगी।

गाड़ी संख्या 12166 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, 11058 अमृतसर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस और 12335 भागलपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 16 अक्टूबर को मनमाड-पुणे-लोनावला-कल्याण होकर चलेंगी। गाड़ी संख्या 20436 प्रयागराज-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 16 अक्टूबर को ठाणे-बसई रोड-नंदुरबार-जलगांव होकर चलेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 02198 जबलपुर-कोयम्बटूर स्पेशल 16 अक्टूबर को जलगांव-नंदुरबार-बसई रोड-पनवेल होकर चलेगी।

गाड़ी संख्या 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस 17 अक्टूबर को बसई रोड-नंदुरबार-जलगांव होकर चलेगी। गाड़ी संख्या 13202 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-राजगीर एक्सप्रेस, 22221 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस और 12137 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-फिरोजपुर एक्सप्रेस 17 अक्टूबर को ठाणे-बसई रोड-नंदुरबार-जलगांव होकर चलेंगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 22121 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-लखनऊ एक्सप्रेस, 11071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बलिया एक्सप्रेस, 11047 दादर-गोरखपुर एक्सप्रेस, 12107 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सीतापुर एक्सप्रेस, 12546 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस और 20435 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-प्रयागराज एक्सप्रेस 17 अक्टूबर को कल्याण-करजत-पुणे-मनमाड होकर चलेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित