श्रीनगर , जून 17 -- उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में गुलमर्ग-तंगमर्ग मार्ग पर बुधवार को एक टेम्पो ट्रैवलर के पलट जाने से ओडिशा के आठ पर्यटक घायल हो गये।
अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वाहन में 11 पर्यटक सवार थे, वे गुलमर्ग से तंगमर्ग जा रहे थे, तभी यह घटना हुयी। सभी पर्यटकों को चिकित्सा जांच और इलाज के लिए तंगमर्ग के उप जिला अस्पताल ले जाया गया।
उन्होंने बताया कि शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि आठ पर्यटकों को मामूली चोटें आईं, जबकि बाकी तीन सकुशल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित