श्रीनगर , मई 12 -- जम्मू-कश्मीर पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने मंगलवार को कुपवाड़ा के स्थानीय निवासी के खिलाफ धोखाधड़ी के तीन अलग-अलग मामले दर्ज किये। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने विभिन्न सरकारी विभागों और वित्तीय संस्थानों में नौकरी दिलाने के बहाने कई लोगों को ठगा था।

ईओडब्लयू ने ये मामले कुपवाड़ा के लास्तियाल कलारूस निवासी अब्दुल मजीद मीर के खिलाफ दर्ज किये हैं। ईओडब्ल्यू द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ कि आरोपी ने पीड़ितों को सरकारी नौकरी का झूठा आश्वासन देकर उनसे भारी मात्रा में धन वसूला था।

ईयोडब्ल्यू ने बताया कि आरोपी ने पीड़ितों को धोखा देने और उनका विश्वास जीतने के लिए सरकारी एजेंसियों और जम्मू-कश्मीर बैंक द्वारा जारी किए गए फर्जी और जाली नियुक्ति आदेश तैयार किए और उन्हें सौंपे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित