पुणे , सितंबर 27 -- मराठी कवि रमेश रेडेकर ने गैर-भाषी लोगों पर मराठी भाषा थोपे जाने का विरोध करते हुए लोगों से अपील की है कि वे इस भाषा को पूरे दिल से अपनाएं।

उन्होंने तमिलनाडु के तंजावुर में पेथानन कलैयारंगम हॉल में आयोजित 'सरफोजिराज द्वितीय मराठी कवि सम्मेलन' की अध्यक्षता करते हुए कहा, ''मराठी एक समृद्ध मातृभाषा है और इसकी क्षेत्रीय बोलियों का इस्तेमाल रोज़मर्रा की बातचीत और शिक्षा में किया जाना चाहिए।'' उन्होंने सुझाव दिया कि लोगों पर भाषा थोपने की बजाय उन्हें इसे पूरे दिल से अपनाना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित