हैदराबाद , सितंबर 15 -- तेलंगाना रक्षणा सेना (टीआरएस) अध्यक्ष के. कविता ने मंगलवार को आरोप लगाया कि रेवंत रेड्डी सरकार के तहत सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

सुश्री कविता ने यहां सुंदरय्या विज्ञान केंद्र में कर्मचारियों और शिक्षकों के मुद्दों पर आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीआरसी की अवधि समाप्त होने से पहले लंबित महंगाई भत्ता (डीए) और 51 प्रतिशत फिटमेंट जारी करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि डीए 32 महीनों से रोका गया है और 2003 में भर्ती हुए शिक्षकों और पुलिस कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू करने की मांग की। उन्होंने दावा किया कि शिक्षकों के लिए ओपीएस लागू करने से सरकार को लगभग 2,000 करोड़ रुपये की बचत हो सकती है।

सुश्री कविता ने आवासीय स्कूलों और डिग्री कॉलेजों में 40 प्रतिशत रिक्तियों, स्थायी एमईओ की कमी और शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाने को लेकर सरकार की आलोचना की। उन्होंने शिक्षकों के पदोन्न्ति और एकल -अध्यापक स्कूलों को मजबूत करने की भी मांग की।

उन्होंने जीओ 317 से प्रभावित कर्मचारियों - जिनमें से कई महिलाएं थीं - के लिए न्याय और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की रुकी हुई सैलरी के तुरंत भुगतान की मांग की। उन्होंने कहा कि जेएसी के तहत लगभग 206 कर्मचारी यूनियनें संघर्ष कर रही हैं और उनकी पार्टी इन आंदोलनों को नैतिक समर्थन देगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित