नयी दिल्ली , मार्च 30 -- हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने सोमवार को यहां राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल पद संभालने के बाद राष्ट्रपति के साथ यह उनकी पहली मुलाकात थी।

इस दौरान राज्यपाल ने राष्ट्रपति को हिमाचल प्रदेश की समग्र स्थिति से अवगत कराया और राज्य में चल रही विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों और पहलों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित