कवर्धा , मई 04 -- छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक महिला का नग्न अवस्था में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है। घटना लोहारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिंगारपुर गांव के समीप की बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, रविवार देर रात सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, जिसके शरीर विशेषकर सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित