तिरुवनंतपुरम , अक्टूबर 17 -- केरलम के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर चल रही कल्याणकारी योजनाओं का नाम बदलने के केंद्र सरकार के फैसले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे राजनीतिक मंशा से उठाया गया कदम बताया है।

श्री सतीशन ने एक बयान में कहा कि यह फैसला दिखाता है कि सत्ता में बैठे लोगों को आज भी श्रीमती इंदिरा गांधी के नाम से बेचैनी होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित