शिवपुरी , अगस्त 18 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी में कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मृत्यु हो गई।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कोलारस अनुविभाग के ग्राम सडबूंडदा निवासी बादल सिंह यादव मंगलवार को अपनी समस्या लेकर कलेक्टर कार्यालय में होने वाली जनसुनवाई में पहुंचे थे। वह कलेक्टर परिसर के बाहर बैठे थे, इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत हो गए।

सूचना मिलने पर तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उन्हें जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूत्रों ने बताया कि मृत्यु का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट हो सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित