हरिद्वार, जून, 2 -- उत्तराखंड में हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत मंगलवार को कोतवाली कलियर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.416 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की बाजार कीमत लगभग 70 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार, नियमित जांच अभियान के दौरान मुकर्रबपुर स्थित सरकारी स्कूल के पास संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 2.416 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान मुन्तियाज पुत्र मोहम्मद ताहिर (35 वर्ष) निवासी धरमपुर सरोवगी, थाना देवबंद, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी मुकर्रबपुर, पिरान कलियर के रूप में हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित