, Aug. 21 -- मंत्री डॉ. कुमार ने कहा कि 'कला संवाद' बिहार की सांस्कृतिक विरासत, विभागीय पहलों और समकालीन रचनात्मक गतिविधियों को समाज के सामने रखने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार की पहचान उसके गौरवशाली इतिहास के साथ-साथ उसकी जीवंत लोक परंपराओं, कला रूपों और रचनात्मक अभिव्यक्तियों से भी निर्मित होती है। इन सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण और उनका व्यापक प्रसार आवश्यक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित