फिरोजाबाद , जुलाई 19 -- उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद थाना सिरसागंज क्षेत्र के मोहल्ला अहीर टोला में मामूली बात को लेकर पुत्र ने पिता की बल्ला मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया।

मृतक के पुत्र ने अपने भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

अहीर टोला निवासी लालजी शर्मा ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि रविवार की प्रातः मेरे पिता राकेश बाबू शर्मा (65) पुत्र बाबूराम शर्मा और मेरे भाई उपेंद्र शर्मा में कहा सुनी हो गई। उपेंद्र शराब पीकर आया और उसने पिता के साथ मारपीट की तथा बेसबॉल के बल्ले से सिर में वार कर दिया जिसके फल स्वरुप राकेश बाबू गंभीर रूप से घायल हो गए आनंन फानन में उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसागंज ले गए जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 105 में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित