नयी दिल्ली , अगस्त 28 -- राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने कलकत्ता उच्च न्यायालय में एक अतिरिक्त न्यायाधीश को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त करने तथा छह अतिरिक्त न्यायाधीशों का कार्यकाल छह महीने बढ़ाने की मंजूरी दी है।
विधि एवं न्याय मंत्रालय के अनुसार श्रीमती मुर्मु ने मुख्य न्यायाधीश से परामर्श के बाद इन नियुक्ति को मंजूरी दी है। परामर्श के बाद न्यायमूर्ति बिस्वरूप चौधरी को कलकत्ता उच्च न्यायालय का स्थायी न्यायाधीश नियुक्त कर छह अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किये गये हैं।
सूचना के अनुसार न्यायमूर्ति प्रसेनजीत बिस्वास, न्यायमूर्ति उदय कुमार, न्यायमूर्ति अजय कुमार गुप्ता, न्यायमूर्ति सुप्रतिम भट्टाचार्य, न्यायमूर्ति पार्थ सारथी चटर्जी और न्यायमूर्ति मोहम्मद शब्बर रशीदी की अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति छह महीने के लिए की गई है। यह नियुक्ति 31 अगस्त से प्रभावी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित