चित्तौड़गढ़ , मई 30 -- राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने चित्तौड़गढ़ में कर्मचारी राज्य बीमा प्रावधायी निगम की प्रबंधक को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

ब्यूरो के आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि उदयपुर स्थित ब्यूरो में परिवादी ने शिकायत दर्ज की कि उसके दुर्घटना बीमा को पारित करवाने की एवज में चित्तौड़गढ़ की प्रबंधक संदीपा बोहरा ने 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की और उसने 40 हजार रुपये ले भी लिये। अब वह शेष 10 हजार रुपये नहीं देने पर फाइल आगे नहीं बढा रही है।

सूत्रों ने बताया कि सत्यापन के बाद ब्यूरो की उदयपुर चौकी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजीव जोशी के नेतृत्व में ब्यूरो के दल ने आज जाल बिछाकर में निगम के चंदेरिया कार्यालय में संदीप को परिवादी से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित