पटना , फरवरी 16 -- राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने सोमवार को बताया कि उनकी पार्टी जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि 17 फरवरी को स्थानीय बापू सभागार में मनाएगी।
श्री अहमद ने आज बयान जारी कर कहा कि इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तथा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि कि पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल करेंगे।
श्री अहमद ने बताया कि पुण्यतिथि के अवसर पर पटना की सड़कों पर होर्डिंग, बैनर के माध्यम से जनता को संदेश दिया जा रहा है और उनसे कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की जा रही है।उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश है और सभी मिल कर कर्पूरी ठाकुर तथा लालू प्रसाद यादव के विचारों को जन जन तक पहुँचने के संकल्प के साथ जनता की भागीदारी का प्रयास कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित