बेंगलुरु , जून 28 -- कर्नाटक के मंत्री एमबी पाटिल ने रविवार को बिदादी टाउनशिप विवाद को लेकर केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी की आलोचना करते हुए कहा कि अगर जनता दल सेक्युलर (जदएस)और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वास्तव में किसानों की चिंता थी, तो सत्ता में अपने कुल 20 साल के कार्यकाल के दौरान उन्होंने इस परियोजना को क्यों रद्द नहीं किया?कांग्रेस सरकार के टाउनशिप प्रस्ताव की श्री कुमारस्वामी की आलोचना का जवाब देते हुए श्री पाटिल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने खुद 2006 में बिदादी टाउनशिप परियोजना शुरू की थी और बाद में इसे डीएलएफ को सौंप दिया था। परियोजना के शुरू न हो पाने के कारण इसे बाद में वापस ले लिया गया, लेकिन बाद की सरकारों ने इसे बनाए रखा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित