चित्रदुर्ग , फरवरी 11 -- कर्नाटक के पूर्व मंत्री एच अंजनेया ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मंत्री सतीश जारकीहोली को अगले मुख्यमंत्री पद के चेहरे के तौर पर पेश करने की अपील की है, जिससे राज्य में संभावित नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को हवा मिल गयी है।
श्री अंजनेया को मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के करीबी माना जाता है। उन्होंने एक समारोह में कहा, "वह (श्री सतीश) जहां भी जाते हैं, लोग नारे लगाते हैं कि अगले मुख्यमंत्री सतीश जारकीहोली होंगे। पहले, उन्होंने लोगों को इकट्ठा किया और श्री सिद्दारमैया के पीछे रैली की। श्री सिद्दारमैया को अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद श्री जारकीहोली को मुख्यमंत्री पद के अगले चेहरे के तौर पर प्रस्तुत करना चाहिए।"पूर्व मंत्री ने कहा कि श्री सिद्दा रमैया श्री जारकीहोली को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। उन्होंने कहा, "वह दिल से चाहते हैं कि श्री जारकीहोली को राज्य पर शासन करने का मौका मिले।"श्री अंजनेया की यह टिप्पणी श्री सिद्दारमैया और उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के बीच नेतृत्व की खींचतान की नयी अटकलों के बीच आई है। हाल के हफ्तों में, दोनों नेताओं के दिल्ली दौरे से पहले राज्य में नेतृत्व में संभावित बदलाव की अफवाहें उड़ी हैं।
कांग्रेस विधायक इकबाल हुसैन समेत श्री शिवकुमार के वफ़ादारों ने दावा किया है है 80-90 विधायकों ने पार्टी पार्टी आलाकमान से श्री शिवकुमार को सरकार चलाने का मौका देने की अपील की थी। श्री हुसैन ने विधान परिषद सदस्य यतींद्र सिद्दारमैया के बार-बार कहे गए इस दावे का भी जवाब दिया कि उनके पिता पूरा कार्यकाल पूरा करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित