बेंगलुरु , मई 28 -- कर्नाटक के वरिष्ठ कांग्रेस नेता आर वी देशपांडे के इस संकेत के बाद कि पार्टी आला कमान ने राज्य में नेतृत्व परिवर्तन पर पहले ही निर्णय ले लिया है और प्रदेश में बढ़ते राजनीतिक घटनाक्रमों के केंद्र में उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार उभर कर आए हैं।

श्री देशपांडे के बयान के अनुसार मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के इस्तीफा सौंपने और औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद (जिसमें इस्तीफे की स्वीकृति और उसके बाद की संवैधानिक प्रक्रियाएं शामिल हैं) श्री शिवकुमार के मुख्यमंत्री पदभार संभालने की उम्मीद है।

श्री देशपांडे ने स्पष्ट किया कि प्रक्रियात्मक आवश्यकताओं की पूर्ति के बिना सत्ता हस्तांतरण आगे नहीं बढ़ सकता और साथ ही यह भी कहा कि इस्तीफे, स्वीकृति और शपथ ग्रहण का सटीक समय अभी तय नहीं हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित