कारवार (कर्नाटक) , मई 24 -- कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ (कारवार) जिले में, रविवार को तत्ते हक्कलु (वेंकटपुरा) नदी में सीपियां इकट्ठा करने गए एक ही परिवार के आठ लोगों की नदी की तेज धारा में बहने से डूबकर मौत हो गई। मृतकों में सात महिलाएं शामिल हैं, जबकि दो अन्य लोग अभी भी लापता हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिराली गांव के 14 लोगों का एक समूह सीपियां और शंख इकट्ठा करने के लिए वेंकटपुरा नदी में उतरा था। इसी दौरान नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे वहां मौजूद लोग पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गए और बह गए। इस हादसे में सात महिलाओं सहित कुल 8 लोगों की मौत हो गई। लापता लोगों की तलाश का काम जारी है। वहीं, चार महिलाएं इस हादसे में सुरक्षित बचने में सफल रहीं, जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित