बेंगलुरु , मई 22 -- कर्नाटक में कांग्रेस के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया है कि राज्य में सत्ता संघर्ष के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे खुद मुख्यमंत्री पद पर नजर गड़ाए हुए हैं।
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय महासचिव राधा मोहन दास अग्रवाल ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री सिद्दारमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और श्री खरगे सभी राज्य के शीर्ष राजनीतिक पद को हासिल करने को मुकाबला कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे शासन पर असर पड़ा है और पिछले कई महीनों में सरकार काम नहीं कर रही है।
उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक में कई कांग्रेस विधायक भाजपा के संपर्क में हैं और कहा कि सत्ताधारी पार्टी के अंदर असंतोष बढ़ रहा है। उनके अनुसार जनता की भावना कांग्रेस के खिलाफ हो रही है और अगर तुरंत चुनाव हुए तो भाजपा सत्ता में वापस आ जाएगी। उन्होंने श्री सिद्दारमैया की सरकार को 'भ्रष्ट' और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी गारंटी पूरी करने में नाकाम रही है और वित्तीय संकट का सामना कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित