नयी दिल्ली , जुलाई 16 -- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से गुरुवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार तथा राज्य के अन्य शीर्ष कांग्रेस नेताओं ने मुलाकात की।

बैठक में श्री शिवकुमार के अलावा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बी.के. हरिप्रसाद तथा कांग्रेस के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला मौजूद थे। श्री शिवकुमार तथा प्रदेश कांग्रेस के अन्य नेता बुधवार को ही दिल्ली पहुंच गये थे।

समझा जाता है कि बैठक में कर्नाटक मंत्रिमंडल के लंबे समय से लंबित विस्तार, संभावित नये मंत्रियों के नाम तथा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित