तिरुमला , जून 19 -- कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने शुक्रवार को अपने परिवार के सदस्यों के साथ तिरुमला मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी की पूजा-अर्चना की।
मुख्यमंत्री का मंदिर पहुंचने पर तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अधिकारियों ने स्वागत किया। मंदिर के पुजारियों ने पूजा-अर्चना के बाद उन्हें वेद आशीर्वादम प्रदान किया। टीटीडी के अधिकारियों ने मंदिर के भीतर रंगनायकुल मंटपम में उन्हें तीर्थ प्रसादम भी भेंट किया।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद श्री शिवकुमार की श्रीवारी मंदिर की यह पहली यात्रा थी। दर्शन करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कर्नाटक की जनता की सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित