बेंगलुरु , जून 09 -- कर्नाटक के पूर्व विधान पार्षद (एमएलसी) दयानंद रेड्डी का अपहरण करने और उनसे दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में केरल के चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
आरोपियों की पहचान सी. प्रवीण(28) , रोमी मार्टिन (29) ,अच्चू पी उर्फ आदर्श (25), और एमबी उर्फ आशिक (31) के तौर पर हुई है। ये सभी अनेकल के यदावनहल्ली के रहने वाले हैं।
पुलिस के अनुसार यह घटना मंगलवार तड़के हुई, जब श्री रेड्डी हुस्कुर रोड स्थित घर लौट रहे थे। श्री रेड्डी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने हीलालगे के पास उनकी टोयोटा वेलफायर को रोका और यह कहकर उनके ड्राइवर का ध्यान भटकाया कि एक महिला ने उनके लिए कोई उपहार भेजा है। ड्राइवर जैसे ही गाड़ी से बाहर निकला, संदिग्ध कार में घुस गए और बंदूक जैसी दिखने वाली चीज दिखाकर श्री रेड्डी को धमकाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित