मेंगलुरु , अप्रैल 12 -- कर्नाटक में कुंडापुर के वंदसे स्थित सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर आधारित पहली रोबोट शिक्षक 'आइरिस' का पदार्पण हुआ है। आईरिश एक ऐसी शिक्षक है जो न थकती है, न भूलती है और 20 से अधिक भाषाएं बोलती है। यह राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी तकनीकी क्रांति है।
मेकर लैब्स एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड की मदद से विकसित यह रोबोट पारंपरिक साड़ी पहने हुए आती है, शायद इसलिए ताकि यह बच्चों को कम डरावनी लगे और बड़ों को अधिक स्वीकार्य हो।
वह 20 से अधिक भाषाओं में बातचीत कर सकती है। एलकेजी से लेकर 10वीं कक्षा तक के सवालों के जवाब दे सकती है और यहां तक कि छात्रों से हाथ मिलाकर उनका स्वागत भी कर सकती है। एक ऐसा काम है जिसके लिए कागजी काम के बोझ से दबे कई असली शिक्षकों को शायद ही समय मिल पाता हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित