बेंगलुरु , अप्रैल 14 -- कर्नाटक सरकार में मंत्री बीजेड जमीर अहमद खान ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सिद्दारमैया से मुलाकात की। यह बैठक राज्य में कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में बढ़ते असंतोष और लगातार हो रहे इस्तीफों के बीच हुई है, जिसने दावणगेरे साउथ विधानसभा उपचुनाव से पहले राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है।

सूत्रों के अनुसार, पार्टी के अल्पसंख्यक विंग में मुस्लिम नेताओं के एक के बाद एक इस्तीफों से स्थिति गंभीर हो गयी है। बताया जा रहा है कि श्री अब्दुल जब्बार, जो उपचुनाव में टिकट के दावेदार थे, ने आरोपों से असंतुष्ट होकर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। इसके अलावा, श्री जमीर अहमद खान के करीबी सहयोगियों- श्रीअब्दुल जब्बार और श्री नसीर अहमद के खिलाफ संगठनात्मक कार्रवाई से उनके समर्थकों में नाराजगी बढ़ी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित